रीवा में पत्नी को बेरहमी से मारने पर सिपाही के खिलाफ FIR - rashtrmat.com

रीवा में पत्नी को बेरहमी से मारने पर सिपाही के खिलाफ FIR

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिसकर्मी राजीव वर्मा ने अपनी पत्नी सावित्री बर्मन को डंडों से बेरहमी से पीटा।पीड़िता के अनुसार वह अपने पति से अपने मायका सतना जाने और पूजा का सामान लाने की बात कही थी। इस बात पर नाराज होकर पति ने डंडों से पीट कर घायल कर दिया। और फिर एक कमरे में दिन भर बंद कर दिया। घटना बिछिया थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल कालोनी पुलिस लाइन की है।


दीपावली के दिन मारपीट की
पीड़िता सावित्री बर्मन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति राजीव वर्मा जो रीवा पुलिस विभाग में पदस्थ हैं,ने दीपावली के दिन उसके साथ बड़ी निर्दयता से पेश आए और बड़ी बेरहमी से डडों से पीटा।मुझे बुरी तरह घायल करने के बाद एक कमरें में दिन भर बंद करके रखा।
इसलिए आरक्षक ने मारा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका सिर्फ इतना ही कसूर था कि उसने पति से अपने मायके सतना जाने की जिद की थी और पूजा का सामान मंगाया था। इस बात से नाराज होकर आरोपी पति ने उसे डंडों से बुरी तरह पीटा।


दहेज के लिए प्रताड़ित करता था
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पहले भी मामला पन्ना के कुटुंब न्यायालय तक पहुंचा था जहां समझौते के बाद पति उसे रीवा लेकर आया था।
दहेज का मामला दर्ज
शादी के नौ वर्ष बाद एक बार फिर पीड़िता सावित्री बर्मन ने पति के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बिछिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपेार्ट में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरक्षक ने कितनी शादी की होगी जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिसकर्मी राजीव वर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और विभागीय जांच भी किया जाएगा कि आरक्षक राजीव शर्मा ने कितनी शादी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *