राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। संजय गांधी अस्पताल के रेडियोलाॅजी डिपार्टमेंट में चोरी करते एक युवक पकड़ाया तो गिनाने लगा रसूखदारों के नाम। संजय गांधी अस्पताल के रेडियोलाॅजी डिपार्टमेंट में काम करने वाले जुड़ा का वायलेट सहित इलेक्ट्रानिक गैजेट्स सहित कई समान चुरा लिया था। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से पुलिस को कई समान बरामद किये।

आरोपी रसूखदारों के नाम लेने लगा
शुक्रवार की दोपहर संजय गांधी अस्पताल के रेडियोलाॅजी डिपार्टमेंट में उस समय अपरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब दो.तीन जूनियर डाॅक्टर एक युवक की पिटाई करने लगे। इस दौरान ड्यूटी में लगे अस्पताल के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाशी लेने लगे। तलाशी में युवक के कपड़ों से एक वायलेट सहित कार की चाबी और इलेक्ट्रानिक गैजेट्स बरामद हुए। सुरक्षा कर्मियों ने युवक को अपने कब्जे में लिया। डर कर वह आरोपी युवक शहर के रसुखदारांे का नाम लेकर स्वयं के बेकसूर होने की दलीलें देने लगा।

सहयोगी ने फोन पर बताया
सुरक्षाकार्मियों ने आरोपी युवक को संजय गांधी अस्पताल की पुलिस चैकी में मौजूद पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डाॅ आर्यन खरे ने बताया कि उनका बैग रेडियोलाजी डिपार्टमेंट में तैनात उनके क्लास फेलो के पास रखा हुआ था। वह संजय गांधी अस्पताल के प्रथम तल में मरीज को देख रहे थे। तभी रेडियोलाजी डिपार्टमेंट में मौजूद उनके सहयोगी ने उन्हें फोन कर बताया की एक युवक उनके बैग में मौजूद इलेक्ट्रानिक गैजेट्स सहित वायलेट लेकर भागने की फिराक में था। जिसे डिपार्टमेंट के कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिया गया है।
अमहिया पुलिस पूछताछ कर रही
उससे उनका सारा सामान भी बरामद हो चुका है सूचना मिलते ही वह रेडियोलाजी डिपार्टमेंट पहुंचे और पुलिस को इस चोरी के संबंध में एक लिखितशिकायत की। शिकायती पत्र प्राप्त होने के बाद अमहिया पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर मामले की पड़ताल करने में जुटी है