राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। समान थाना क्षेत्र के बेलौहन टोला में देवरानी जेठानी के घरों को चोरों ने उनके घरों से लाखों रुपयों के सोने चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने सिलसिले वार चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने देवरानी और जेठानी के घर में चोरी की।माना जा रहा है कि करीब पचास लाख की चोरी हुई है।

आलमारी से गहने चुरा ले गए
अंशू देवरानी ने बताया कि घर में कोई नहीं था। रात को चारों ने हाथ साफ कर गए। डाॅक्टर के घर में लगे सीसीटीवी में तीन संदिग्ध व्यक्ति कैद हुए हैं। अंशू ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने के सात आठ तोले के गहने के अलावा आठ दस तोले चांदी के गहने आलमारी तोड़कर चोर ले गए।

बारह नग पायल चुरा ले गए
वहीं अंशू की जेठानी के यहां भी नगदी के अलावा सोने चांदी के गहने चोर चुरा ले गए। करीब बारह नग चांदी के पायल हैं। बच्चों के अलग से थे।यहां से भी नकदी चुरा ले गए हैं। इनके घर में भी कोई नहीं था।

तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
समान थाने के तहत बेलौहन टोला में जिस घर में चोरी हुई है वहां घर दूर दूर बने हुए हैं। खाली मैदान है। पड़ोसियों का कहना है कि रात में इनके घर से आवाज आ रही थी। ऐसा लगा कि गैस कटर से कुछ काटा जा रहा है। लेकिन कोई चोर ऐसा कर रहा है इसकी आशंका नहीं हुई। इसलिए कोई बाहर निकल कर देखा नहीं। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी के जरिये चोरों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।बहरहाल बेलौहन टोला में चोरों ने एक ही पैटर्न पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। घरों को निशाना बनाकर चोर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।