ईंट बालू के ठीहे पर अज्ञात महिला का शव मिला,शरीर पर निशान नहीं - rashtrmat.com

ईंट बालू के ठीहे पर अज्ञात महिला का शव मिला,शरीर पर निशान नहीं

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। ईंट बालू ठीहे में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। लाश की जानकारी मिलते ही आस पास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवा दिया। वहीं पुलिस अब मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।महिला के शरीर पर देखने से कोई निशान नहीं मिले हैं। जिससे यह आशंका की जा सके कि उसकी हत्या की गयी है।

सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस
सामान थाना अंतर्गत नए बस स्टैंड के पास संचालित बालू और ईट भट्टे में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस को अभी पता नहीं चला है कि मृत महिला कौन है,कहां से आई और उसकी मौत का क्या कारण है।पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला की मौत कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले के पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।
सोशल मीडिया से जानकारी की संभावना
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया में मृत महिला की सूचना दे दी गयी है। संभावना है कि इससे पता चल सकेगा कि अज्ञात महिला कोैन है और उसकी मौत के पीछे क्या वजह हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *