राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तूफान ‘अर्नब’ का असर दिखना शुरू हो गया है. आज 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरलम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है ।वहीं उत्तर भारतीय राज्यों में लगातार ठंड का असर हर दिन बढ़ रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ा है ।

बर्फबारी का अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे अहम होने वाले हैं, क्योंकि उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक आज मौसम के दो रंग देखने को मिलने वाले हैं।
रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक तूफान का रूप ले सकता है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 140 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

10 राज्यों में बारिश की भी संभावना
आंध्र प्रदेश में करीब 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है। तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में अलर्ट है।ओडिशा में 60 रेस्क्यू टीमें तैनात होंगी। छह जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस तूफान के असर से MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना है।