325 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार। - rashtrmat.com

325 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बहेला पुलिस ने ग्राम रिसेवाड़ा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी फालगुराम मस्करे के घर के पीछे स्थित बाड़ी से 31 पेटियों सहित कुल 325 लीटर से अधिक शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 72 हजार रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

देशी-विदेशी शराब बरामद

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रिसेवाड़ा निवासी फालगुराम मस्करे के घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है।  थाना बहेला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के पीछे स्थित बाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान वहां छिपाकर रखी गई देशी-विदेशी शराब बरामद हुई।कार्रवाई के दौरान पुलिस को इस्तेमाल किए गए खाली शराब के क्वार्टर और ढक्कन भी मिले। पुलिस अनुसार, आरोपी क्वार्टर से कुछ मात्रा में शराब निकालकर उसमें पानी मिलाता था और फिर दोबारा बंद करके बेचता था। पुलिस ने आरोपी फालगुराम मस्करे के विरुद्ध अपराध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से धारा आबकारी एक्ट के 11 प्रकरण दर्ज हैं। अब पुलिस अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *