ज्ञानेश को हटाएं,तीस सेंकड में आंदोलन खत्म कर देंगेःराहुल - rashtrmat.com

ज्ञानेश को हटाएं,तीस सेंकड में आंदोलन खत्म कर देंगेःराहुल

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों की अपील पर दो टुक जवाब दिया कि मोदी को कहें मुख्य चुनाव आयुक्तज्ञानेश कुमार को हटा दें कांग्रेस तीस सेकेंड में आंदोलन खत्म कर देगी। यह बात उन्होंने एक्स पर लिखा।राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली को टालने से इनकार कर दिया।

10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर सोमवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को दिवाली के बाद कराने की मांग की।चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि इस मुद्दे पर INDIA गठबंधन के सभी दलों को पत्र लिखा जाएगा। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी है।

रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले

खड़गे ने X पर लिखा- यह त्योहार का मौसम है, लेकिन इस समय आप कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहे है। सरकार को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं, क्योंकि वह सिर्फ वोट चोरी करना जानते है।इसी सिलसिले में 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” महा रैली होगी। आप से अपील है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए, इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और इस मुहिम को सफल बनाए।

कारोबार पर असर पड़ेगा

1 नवंबर की रैली से थोक बाजारों पर गंभीर असर पड़ सकता है। कारोबार पर भारी असर पड़ेगा, क्योंकि रिपोर्टों के मुताबिक रामलीला मैदान में 10 लाख लोग जुट सकते हैं, जबकि इसकी वास्तविक क्षमता करीब 50 हजार है।रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 20 से ज्यादा प्रमुख थोक बाजारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। इनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, दरियागंज और कश्मीरी गेट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *