दुर्गा विसर्जन में गया युवक डूबा,नहाने गए बच्चे की मौत - rashtrmat.com

दुर्गा विसर्जन में गया युवक डूबा,नहाने गए बच्चे की मौत

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में जनेह थाना केतहत दो अगल अलग हादसे में दो की मौत हो ई।पटहट में खदान में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत हो गई।वहीं खभरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 21 वर्षीय कान्हा शुक्ला खदान में डूब गए। युवक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम उनकी तलाश में जुटी है।


दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक
पटहट में एक बच्चा खदान में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।दूसरी घटना खभरा की है। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 21 वर्षीय कान्हा शुक्ला खदान में डूब गए। खदान में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से यह हादसा हो गया। बहरहाल खभरा में लापता युवक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *