युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी - rashtrmat.com

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में 32 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 26 सितंबर की रात की बताई जा रही है। घटना के समय युवक घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।
फांसी के फंदे पर लटका मिला
 मृतक की पहचान रमेश पिता रामुलाल मसखरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी खैरी वार्ड नंबर 07 के रूप में हुई है। बताया गया कि 27 सितंबर की सुबह परिजनों ने जब घर में देखा तो रमेश फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
  पुलिस के अनुसार युवक ने घर में मयाल से साड़ी के पल्लू का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। घटना की सूचना पर खैरलांजी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। परिजनों के अनुसार रमेश की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और वह शराब का सेवन भी करता था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *