धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर यादव महासभा भड़का,फूंका पुतला,कहा कार्रवाई की जाए - rashtrmat.com

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर यादव महासभा भड़का,फूंका पुतला,कहा कार्रवाई की जाए

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित आपत्तिजनक बयान पर अखिल भारतीय यादव महा सभा की रीवा इकाई के पदाधिकारी भड़के।शिल्पी प्लाजा में धीरेद्र शास्त्री का पुतला फूंका।यादव समाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पंडित धीरेन्द्र कुमार शास्त्री दो समुदाय में जातीय द्वेष फैला रहे हैं। दो जाति के लोगों के बीच ईश्वर की आड़ में समाज को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। ठाकुर और यादवों के बीच जो भाई चारा है,उसमें फूट डालने का काम कर रहे हैं।संत की गरिमा का स्वयं तार तार कर रहे है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जो समाज को तोड़ने का काम कर रहा है वो संत कहलाने योग्य नहीं है।
धीरेन्द्र के खिलाफ FIR दर्ज हो
रीवा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर यादव समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। अखिल भारतीय यादव महासभा जिला इकाई रीवा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिल्पी प्लाजा में एकत्रित होकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही महासभा ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
धीरेंद्र  का पुतला दहन किया
दरअसल, अखिल भारतीय यादव महासभा का आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं यादव समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी से समाज की धार्मिक भावनाएं और सामाजिक प्रतिष्ठा आहत हुई हैं। इसी के विरोध में यादव महासभा के सदस्यों ने रीवा के शिल्पी प्लाजा में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
थाने में शिकायत की गयी
प्रदर्शन के बाद महासभा के पदाधिकारी और सदस्य थाना सिविल लाइन पहुंचे, जहां थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित बयान और वीडियो की सत्यता की पड़ताल करने तथा दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली कथित टिप्पणियों पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

धीरेन्द्र शास्त्री ने क्या कहा था
भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना में उन्होंने कहा था कि हमारे वाले राम खड़े भी हेाते है तो एकदम सीधे होते है। उनका धाम भी सीधा है। अयोध्या। वहीं तुम्हारे वाले श्रीकृष्ण का नाम भी टेढ़ा है। चलते भी टेढ़े हैं और खड़े भी तीन जगह से टेढ़े होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *