अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी नजर रखेंःकलेक्टर - rashtrmat.com

अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी नजर रखेंःकलेक्टर

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले की सीमा में अवैध एवं कच्ची मदिरा
के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

निगरानी सुनिश्चित करें
कलेक्टर ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध एवं कच्ची शराब के व्यापार में जुड़े व्यक्तियों एवं गतिविधियों से कानूनव्यवस्था, लोक स्वास्थ्य और सामाजिक वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही अवैध शराब के सेवन से जनहानि जैसी गंभीर घटनाएं भी घटित होने की आशंका रहती है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ तथा सभी अनुभागों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अवैध एवं कच्ची मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए ग्रामीण स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करें।

दिये गए मोबाइल पर सूचित करें

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अवैध शराब से जुड़ीगतिविधियों पर अंकुश लगाएं। जिले की सीमा क्षेत्र में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के कोटवारों को निर्देशित करें किपंचायत में अवैध शराब से जुड़ी गतिविधि तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल आबकारी अधिकारियों को दें,ताकि इसके विरूद्ध नियामनुसार एवं आवश्यक कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की
गतिविधि की सूचना सहायक जिला आबकारी अधिकारी तथा प्रभारी उड़नदस्ता अजय श्रीवास्तव मो.नं. 8319686700,आबकारी उप निरीक्षक मो. न. 7999750781 तथा आबकारी उप‍ निरीक्षक मो. न. 7007525700 को उपलब्ध करानेके निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *