राष्ट्रमत रीवा(ब्यूरो)। रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर्ट रोड स्थित सराफा मार्केट की कोऑपरेटिव बैंक में गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घटना के बाद मामला कोतवाली थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुबे के बेटे के बीच कहासुनी हो गई
दरअसल, पूरा मामला गुरुवार सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, राजेश सोनी अपनी स्कूटी खड़ी करने के लिए कोऑपरेटिव बैंक की पार्किंग में पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक के समिति प्रबंधक अशोक दुबे अपने बेटे के साथ चार पहिया वाहन लेकर पार्किंग में पहुंचे। इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर राजेश सोनी और अशोक दुबे के बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
मेडिकल परीक्षण कराया गया
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
मामूली विवाद मारपीट में तब्दील
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पार्किंग के मामूली विवाद ने मारपीट का रूप कैसे ले लिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और गाली गालौज का अरोप लगा रहे है। पुलिस जांच से स्पष्ट होगा कि या फिर सीसीटीवी फूटेज से कि आरोपी कौन है। किसने किसके साथ पहले मारपीट की। और कौन सच बोल रहा है।