राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। दक्षिण बैहर के ग्राम पंचायत डाबरी के अंतर्गत ग्राम लातरी में क्षेत्र की समस्याओं की संदर्भ में विधायक संजय उइके ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ और आवागमन की बात सड़क से संसद तक उठाएंगे।बैठक में कहा गया कि क्षेत्र की वन संपदा का कई वर्षो से उपयोग होता आ रहा है। लेकिन क्षेत्र के लोगो को आज भी सड़क और मूलभूत सुविधाओं के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है।

लंबे समय से मिल रहे आश्वासन
बैठक में क्षेत्र के विधायक संजय उईके, डाबरी सोनगुड्डा, दड़कसा, दुल्हापुर, अडोरी, घुम्मुर, चौरिया सहित कई गांव के सरपंच-पूर्व सरपंच, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में विशेषकर डाबरी-चौरिया-घोटी-लांजी सड़क को लेकर लंबे समय से मिल रहे आश्वासन को लेकर और लगातार हो रही देरी का मुद्दा छाया रहा।
आवाज उठाने का संकल्प लिया
बैठक में आदिवासीयों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और अधिकारो को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय विधायक संजय उईके ने कहा कि यदि शासन प्रशासन स्तर पर इन समस्याओं का निराकरण नही होता है तो सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरिके से संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक में परसराम धुर्वे, चैनसिंह पुषाम, फूलसिंह मेरावी, राजेंद्र उईके, चंदनसिंह उईके, सुमरत परते समेत क्षेत्र के अनेक रसूखदार भी मौजूद रहे।