राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/लखनऊ (ब्यूरो)। यूपी में राज्य सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आठवें सांसद के लिए बीजेपी को दो विधायक चाहिए। वहीं सपा को तीसरे सांसद के लिए आठ विधायक चाहिए। जाहिर सी बात है कि विधायक टूटेंगे। देखना यह होगा कि किस पार्टी से विधायक टूटते हैं।वेसे सपा के पास विधायक कम है इसलिए वह अभी तीसरे उम्मीदवार की घोंषणा नहीं की है। लेकिन चुनाव से पहले घोंषणा हो सकती है।

नए चेहरों को प्राथमिकता
भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध ने उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के मिश्रण को प्राथमिकता दी है। घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।

दो ब्राह्मण चेहरे भी शामिल
इस बार के चुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में दो ब्राह्मण चेहरे भी शामिल हैं, जो जातीय समीकरणों को साधने का प्रयास दर्शाता है।सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरा नाम तय कर लिया है।

चुनावी चाल का इंतजार है
सपा अपने तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी पर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को पत्ते खोलेगी। सपा के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरा नाम तय कर लिया है। अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है, लेकिन सपा नेतृत्व को भाजपा की चुनावी चाल का इंतजार है। उसके अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा।
कुछ विधायक संपर्क में हैं
