राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार गरियाबंद जिले में 2 महिलाओं ने मिलकर उनके कैरेक्टर पर उंगली उठाने वाली महिला को मार डाला। दोनों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाला, जब वह भाग नहीं पाई तो दोनों उसके सीने पर चढ़ गए और लाठी, लात-घूसों से उसे इतना मारा की उसकी जान चली गई।

चरित्र पर लांछन लगाया
मामला मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र का है। 2 जनवरी को सुमित्रा नेताम (37) का शव उसके घर पर मिला। तीनों महिलाएं साथ में मजदूरी करती थी। आरोप है कि सुमित्रा ने दोनों महिलाओं का नाम गैर मर्द से जोड़कर गांव में किस्से फैलाती थी। इसी गुस्से में सुमित्रा की हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही शोभा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि पीड़िता के चरित्र पर कीचड़ उछालने का प्रयास किया गया और यह क्रूरता ऐसे चरम पर आ गई जिसमें युवती की मौत हो गई।
मामले की जांच कर रही पुलिस
स्थानीय लोग इस घटना से सदमे में हैं और वे पुलिस से न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा किए गए अपराध और इसके पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

वारदात के बाद आरोपियों महिलाओं ने झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया।
मामले को दबाने की कोशिश
घटना वाली शाम ग्रामीणों को हत्या की जानकारी मिली। पहले तो ग्रामीणों ने बैठकर मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध के बाद 3 जनवरी को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।बता दें कि मृतक महिला अपने पति को छोड़कर गैर मर्द के साथ रहती थी। उसका पति हैदराबाद गया हुआ था। उसे मौत की जानकारी दी गई तो उसने आने से मना कर दिया। जिस मर्द के साथ अक्सर मृतका रहती थी, उसी को शव सुपुर्द किया गया है। अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।
महिलाओं ने जुर्म स्वीकार किया
मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने जांच तेज की और सुगतिन और ईतवारिन को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह उनके कैरेक्टर के बारे में गांव-गांव घूम-घूमकर अपमानजनक बातें फैला रही थी, इसलिए उसे मारा।फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल डंडों सहित अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि आरोपी महिलाएं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।