22 किलो गांजा के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को जेल - rashtrmat.com

22 किलो गांजा के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को जेल

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। परसवाड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 22 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा सहित करीब 8.40 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को ग्राम भीड़ी-डोरा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बलेनो कार क्रमांक टढ 51 ेए 2932 को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में दो बैग और एक प्लास्टिक थैली में करीब 22 किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.30 लाख रुपये बताई गई।

मामला दर्ज कर विवेचना शुरू
मौके से पुलिस ने कार में सवार अतुल पिता श्यामलाल बिसेन (25), निवासी परसवाड़ा और सालिकराम पिता स्व. सेवकराम मोमने (60), निवासी कोसमी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा करीब 5 लाख रुपये कीमत की बलेनो कार, दो मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना परसवाड़ा में  मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

आरोपियों को जेल भेज दिया

पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा बिक्री के लिए ले जा रहे थे और इसका उद्देश्य अवैध लाभ कमाना था। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 अक्टूबर को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। कार्रवाई में एसडीओपी परसवाड़ा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *