सड़क-पुल के लिए कलेक्ट्रेट की छत से कूद कर जान देने की दी धमकी - rashtrmat.com

सड़क-पुल के लिए कलेक्ट्रेट की छत से कूद कर जान देने की दी धमकी

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम के रीवा में एक माह पहले अधूरी सड़क की मांग को लेकर अपनी किडनी बेचने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना देने वाले धनेश को कलेक्टर ने आश्वासन दिया था सड़क बनवाने का। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। अपनी उसी मांग को लेकर धनेश एक हाथ में नारियल और ज्ञापन लेकर जमीन पर लेट लेट कर परिक्रमा कर रहा था। धनेश ने चेतावनी दी है कि यदि 15 मार्च तक सड़क पुल का काम शुरू नहीं हुआ तो वह कलेक्टर कार्यालय की छत से कूदकर जान दे देगा।


 चार साल से काम बंद
एक हाथ में नारियल और ज्ञापन लेकर ग्राम पंचायत गढ़ा 138 का धनेश सोनकर मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचा। वह दंडवत जमीन पर लेट.लेटकर परिक्रमा करने लगा। धनेश के इस अनोखे प्रदर्शन पर लोग हैरान हुए। गौरतलब है कि एक माह पहले धनेश सड़क.पुल के लिए अपनी किडनी बेचने का बैनर लगाकर भूख हड़ताल कर चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2022 में 2 करोड़ 51 लाख 15 हजार रुपए की मंजूरी से 2200 मीटर सड़क.पुल बनना था। लेकिन अब तक करीब 500 मीटर ही तैयार हुआ।


प्रशासन पलट कर देखा नहीं
अधूरी सड़क का खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंचती मरीजों को चारपाई पर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। कई बार गांव वालोें की तरफ से शिकायतें की गईं लेकिन निर्माण दोबारा शुरू नहीं हुआ।


कलेक्टर प्रतिभा ने कुछ नहीं किया
धनेश ने पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत कलेक्टर प्रतिभा पाल से कर चुका है। जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया था। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे। लोकिन राजनीतिक दबाव के चलते कुछ नहीं किया गया। अब धनेश ने प्रशासन को चेतावनी दिया है कि यदि 15 से पहले अधूरे सड़क और पुल के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट की छत से कूछ कर अपनी जान दे दूंगा।एक सड़क और पुल के लिए अपनी जान देने की कोई बात करे तो डिप्टी सीएम को समझना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *