अभी सोना-चांदी न खरीदें,कीमत और गिरेगी,सोना 70 हजार होगा - rashtrmat.com

अभी सोना-चांदी न खरीदें,कीमत और गिरेगी,सोना 70 हजार होगा

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। सोना चांदी में लगातार गिरावट आ रही है। डाॅलर की कीमत यदि और बढ़ता है तो सोना और चांदी में और गिरावट आएगी। जानकारों का कहना है कि सोना दो तीन महीने में 60-70 हजार और चांदी की भी कीमत इसी के आस पास रहेगी। यानी यदि आप सोना,चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा और इंतजार करें।

सोना-चांदी में लगातार गिरावट

सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी है। IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए सस्ता होकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया।इस गिरावट के बाद सोना करीब एक साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपए था। इसके बाद सालभर तक इसके भाव ज्यादा बने रहे।

चांदी 1.50 लाख रुपए प्रति किलो

इधर, चांदी के भाव में भी शुक्रवार को 9,789 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी 1.50 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

चांदी करीब 2.29 लाख रुपए सस्ती  

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था। तब से अब तक सोना करीब 52.4 हजार रुपए यानी करीब 30% सस्ता हो चुका है।वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के हाई पर पहुंच गई। तब से चांदी करीब 2.29 लाख रुपए यानी 60% सस्ती हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *