लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत,प्रेमिका पर संदेह गहराया - rashtrmat.com

लिव इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत,प्रेमिका पर संदेह गहराया

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के खुटेही इलाके में समदड़िया ग्रुप में शेफ के तौर पर काम करने वाले युवक विप्रेश की संदिग्ध मौत ने पुलिस को संशय मे डाल दिया है। उसने आत्महत्या क्यों की। वो जिस लड़की के साथ लिव इन में रहता था,उसके चलते खुदकुशी किया या फिर उस कमरे में सत्यम के साथ अपनी प्रेमिका को संदिग्ध हालत में देखकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। काॅल डिटेल निकाल रही है। उसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।


प्रेमिका पर उठ रही है उंगली
विप्रेश की मौत ने सवालों के बैंक खोल दिये है। खुटेही में तरह तरह की बातें विप्रेश पांडेय की खुदकुशी के बाद हो रही है। बताया जा रहा है कि लिव.इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक विप्रेश का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक विप्रेश पांडेय उर्फ मोनू रीवा के तेंदुआ शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक के परिजन लड़की पर उंगली उठा रहे हैं।


कमरे में फांसी में लटका मिला
मोहल्ले के लोगों के मुताबिक विप्रेश खुटेही स्थित एक कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ लिव.इन में रह रहा था। शुक्रवार को उसका शव उसी कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीए दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है,हालांकि परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। प्रेमिका पर भी संदेह जाहिर किया है।


प्रेमिका ने बीच बचाव किया
परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले कुछ युवक विप्रेश को मारने के इरादे से उसके कमरे तक पहुंचे थे। उस दौरान उसकी प्रेमिका ने बीच.बचाव कर उन्हें वापस लौटा दिया था। परिजनों के अनुसार इसके बाद से ही विप्रेश डरा हुआ और तनाव में था। उनका आरोप है कि युवक की मौत के पीछे वही घटनाक्रम जुड़ा हो सकता है।
प्रेमिका के बयान पर संदेह
मृतक की प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसने पहले उस कमरे को बाहर से लाक किया। जिसमें वह खुद मौजूद थी। इसके बाद विप्रेश ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा खोला गया। जहां विप्रेश फांसी पर लटका मिला। प्रेमिका के इस बयान को लेकर भी परिजन सवाल उठा रहे हैं।


लड़का और लड़की दोनों से पूछताछ करें
इस मामले में अरूण पांडेय का कहना है कि चाचा का लड़का है। खटेही में किराये के मकान रहते थे। दूर के एक मामा की लड़की साथ रहती थी।सत्यम तिवारी नाम का एक लड़का और लड़की दोनों एक कमरे में रह रहे थे। विप्रेश ने दोनों को संदिग्ध हालत में देखा है। उसके बाद उसे खूब प्रताड़ित किया गया है। हमेें ऐसा लग रहा है कि कि लड़की सत्यम को और विप्रेश दोनों को पटा कर रखी थी। ग्लानीवश विप्रेश ने आत्म हत्या कर लिया होगा। लड़की और सत्यम को बिठा कर पूछताछ की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
प्रेमिका की भूमिका संदिग्ध
परिजनों ने प्रेमिका की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि प्रेमिका से विप्रेश की पहचान उसके मामा के गांव में हुई थी। जहां से दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बाद में दोनों साथ रहने लगे। परिवार का दावा है कि विप्रेश सामान्य स्वभाव का था और आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोई वजह नहीं थी।


मामले की जांच की जा रही है
बताया जा रहा है कि विप्रेश समदड़िया ग्रुप में शेफ के पद पर कार्यरत था और नियमित रूप से नौकरी पर जाता था।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और काल डिटेल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *