छात्रों ने कहा, शिक्षक पढ़ाते नहीं सिर्फ हाजरी लगाने आते हैं उन्हें हटाया जाय - rashtrmat.com

छात्रों ने कहा, शिक्षक पढ़ाते नहीं सिर्फ हाजरी लगाने आते हैं उन्हें हटाया जाय

राष्ट्रमत न्यूज,बलाघाट(ब्यूरो)। मंगलवार को जनसुनवाई में शिक्षा व्यवस्था से जुडी कई शिकायतें हुई। मास्टर सिर्फ हाजरी लगाने आते हैं,पढ़ाते नहीं। उनका स्थानांतरण किया जाय। यह शिकायत कलेक्टर से वारासिवनी तहसील के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला टुईयापार के विद्यार्थी और उनके अभिभावकों ने किया। विद्यार्थियों का कहना था कि उनकी शाला में पदस्थ शिक्षक रामेंद्र राहंगडाले पढ़ाते नही हैं। और समय पर स्कूल भी नहीं आते है। उन्हें स्कूल से हटाया जाय।


 चार साल से छात्रवृति नहीं मिली
अभिभावकों और छात्रों की शिकायत पर कलेक्टर ने सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समनव्यक को मौके पर जाकर जांच करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिया। वही रिपुदमन नर्सिंग काॅलेज हुडकीटोला बुदबुदा की छात्रा शिकायत लेकर आयी थी कि उन्हे अब तक वर्ष 2020-21 की छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नही हुई है। इस पर सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है।
स्कूल के लिए रूकी राशि दिलाएं
किरनापुर ब्लाक की मोहगांवकला पंचायत के सरपंच की शिकायत थी कि उनके गांव में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के कक्ष तथा किचन शेड जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। जिनसे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।इसलिए नया भवन स्वीकृत किया जाए। सरपंच ने कहा माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 08.82 लाख रुपए स्वीकृत किये गए थे,लेकिन पंचायत को अब तक 07 लाख 49 हजार रुपए की राशि ही मिली है। अन्य शेष राशि अब तक अप्राप्त है। जहां इस राशि के नही मिलने से मजदूरी एवं सामग्री का भुगतान बकाया है। इस पर कलेक्टर ने सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।


PM आवास इसलिए दिलाएं
किरनापुर तहसील के ग्राम रट्टापायली का निवासी महेश भोण्डेकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ,भूमि आवंटन एवं पट्टा दिलाने की मांग किया। महेश का कहना था कि वह वार्ड नम्बर 14 रट्टापायली ग्राम पंचायत बुढ़ी का निवासी है। मकान देवनदी के किनारे है। प्रतिवर्ष बाढ़ की वजह से भूमि कटाव नदी से सिर्फ 20 फूट की दूरी पर रह गया है। उसे आंशका है कि आने वाले समय में उसका परिवार बाढ़ की चपेट में आकर किसी घटना.दुर्घटना का शिकार हो सकता है। जिसे लेकर अब उसने अन्यत्र स्थान पर भूमि आंबटन व आवास की मांग रखी है। इस प्रकरण में किरनापुर जनपद सीईओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *