अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी की,रीवा से STF उठा ले गयी - rashtrmat.com

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी की,रीवा से STF उठा ले गयी

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा कल्याणपुर गांव निवासी नागेश्वर सिंह बघेल पिता लालमणि सिंह बघेल को सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में आपत्ति जनक टिप्पणी करने पर यूपी की एसटीएफ उठा ले गयी।मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नर ने इसे संज्ञान में लिया और जांच शुरू की। आरोपी युवक को रीवा पुलिस ने हिरासत में लिया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंप दिया।


STF रीवा पहुंची
पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा कल्याणपुर गांव निवासी नागेश्वर सिंह बघेल ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम रीवा पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश की गई और उसके संबंध में जानकारी जुटाई गई।
रीवा पुलिस ने हिरासत में लिया
पनवार थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल को उसके गांव पूर्वा कल्याणपुर से हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। इसके बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। आगे की पूछताछ और जांच के लिए आरोपी को उत्तर प्रदेश ले जाया गया है।
सोशल मीडिया अनर्गल पोस्ट न डालें
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की जाने वाली आपत्तिजनक अभद्र और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली टिप्पणियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति ऐसी पोस्ट न करे जिससे उसे पुलिस की कार्रवाई का शिकार होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *