नक्सल प्रभावित गांवों में विकास कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहींः आदित्य - rashtrmat.com

नक्सल प्रभावित गांवों में विकास कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहींः आदित्य

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में 28  नवंबर को 100 नक्सल प्रभावित गांवों में स्वीकृत कार्यों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उन्होंने कहा कि 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और गांवों में विकास संबंधी समस्याएं दूर हों।

कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की

बैठक में आयुष विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, स्वास्थ्य, मत्स्य पालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकांश विभागों के कार्य संतोषजनक पाए गए, जबकि कृषि, एनआरएलएम एवं पशुपालन विभाग के कार्यक्रमों की प्रगति अपेक्षानुसार नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।  कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *