परिसीमन से कांग्रेस को सियासी नुकसान की चिंता-राकेश - rashtrmat.com

परिसीमन से कांग्रेस को सियासी नुकसान की चिंता-राकेश

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। बालाघाट पहुंचने पर मंत्री ने मीडिया से चर्चा कर परिसीमन के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

राजनीतिक नुकसान को लेकर चिंतित
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि परिसीमन समय की आवश्यकता है। समय-समय पर इस तरह की पहल पहले भी होती रही है। यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है और वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार इसकी पूर्ति होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल अपने निहित स्वार्थों तथा परिसीमन से होने वाले संभावित राजनीतिक नुकसान को लेकर चिंतित हैं। यही वजह है कि वे इसका विरोध कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि विपक्ष को देशहित और संवैधानिक व्यवस्था के बजाय अपने राजनीतिक हितों की चिंता अधिक सता रही है। उन्हें आशंका है कि परिसीमन की प्रक्रिया से राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और इसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *