कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस विहिप नेता दुर्गेश का मुंह काला करेगी - rashtrmat.com

कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस विहिप नेता दुर्गेश का मुंह काला करेगी

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में गांधी जयंती पर नाथूराम गोडसे के समर्थन में एक फेसबुक पोस्ट से विवाद हो गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के धर्माचार्य प्रमुख दुर्गेश शर्मा ने अपने FB अकाउंट पर गोडसे को ‘अमर और राष्ट्रभक्त’ बताया था।इस पोस्ट पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने दुर्गेश शर्मा पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस दुर्गेश शर्मा का पुतला जलाएगी और मुंह काला करेगी। विवाद बढ़ने के बाद दुर्गेश शर्मा ने यह पोस्ट हटा दी।

तो कांग्रेस दुर्गेश का मुंह काला करेगी

शनिवार शाम 5 बजे शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दुर्गेश शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।पंजवानी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री विदेशों में गांधी के देश से आने की बात कहते हैं, वहीं उनके समर्थक गोडसे अमर रहे का विचार रखते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस दुर्गेश शर्मा का पुतला जलाएगी और मुंह काला करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *