दुबई में तबाड़तोड़ 20 मिनट में 7 धमाके,दो लोग गिरफ्तार - rashtrmat.com

दुबई में तबाड़तोड़ 20 मिनट में 7 धमाके,दो लोग गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली /दुबई(ब्यूरो) दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कई धमाकों हुए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में रात के आसमान में धुएं के घने गुबार छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि 20 मिनट के अंदर कम से कम सात धमाके हुए।

मिसाइल हमला किया गया
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि यह घटना किसी हमले का नतीजा थी या कोई औद्योगिक दुर्घटना। इराक के समाचार माध्यमों ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच यमन से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर मिसाइल हमला किया गया। वहीं, ने कहा है कि ये ईरान की कायराना हिमाकत है। वहीं, मेहर की रिपोर्ट में नासा की थर्मल इमेजिंग का हवाला देते हुए बताया गया है कि बंदरगाह से सटे एक गोदाम में आग लग गई थी, जिसका इस्तेमाल ईंधन के भंडारण और ट्रांसफर के लिए किया जाता था।

आसमान में काला धुआं दिखा
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धमाकों के बाद की तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें रिहायशी इलाके के पास रात के आसमान में काला धुआं उठता दिख रहा है।
दुबई में कहां स्थित है जेबेल अली
दुबई शहर के सेंटर से लगभग 25 मील दक्षिणपश्चिम में स्थित जेबेल अली, यूएई के अहम शॉपिंग हब में से एक है। यहां कृत्रिम द्वीपों का समूहपाम जेबेल अलीऔर दुनिया के सबसे बड़े मानवनिर्मित बंदरगाह के पास एक फ्री ट्रेड जोन है, ताकि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग आसानी से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *