MP कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, D-ग्रेड वाले जिलाध्यक्ष हटेंगे - rashtrmat.com

MP कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, D-ग्रेड वाले जिलाध्यक्ष हटेंगे

 राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलावों का दौर शुरू हो गया है। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने 5 अगस्त को एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ (सेल्स) और उनकी जिला व ब्लॉक स्तरीय इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।सबसे खराब परफॉर्मेंस वाले करीब आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को पद से हटाने पर दिल्ली की बैठक में सहमति बन गई है। इनके निष्कासन के आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं। दिल्ली में दो दिन से चल रही समीक्षा बैठक के बाद लिए गए इस फैसले से राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम संगठन के व्यापक पुनर्गठन का पहला चरण है।

 D-ग्रेड वाले जिलाध्यक्ष हटेंगे

पार्टी ने पिछले साल अगस्त में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों के काम का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है, जिसके आधार पर अब कार्रवाई की जाएगी।

कैटेगरी में समीक्षा: जिलाध्यक्षों के कामकाज को A, B, C और D चार श्रेणियों में बांटा गया है।

अध्यक्षों की छुट्टी तय: D-ग्रेड यानी सबसे खराब परफॉर्मेंस वाले करीब आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को पद से हटाने पर दिल्ली की बैठक में सहमति बन गई है। इनके निष्कासन के आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं।

  संगठन को नए स्वरूप में तैयार करेंगे

 जीतू पटवारी ने कहा- राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने सभी विभाग और प्रकोष्ठ की सभी इकाइयों को भंग किया है। संगठन को नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है।

शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई आदेश की कॉपी

संगठन पुनर्गठन और भंग करने का यह आधिकारिक आदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया है। इनमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हैं।

नई ऊर्जा के साथ गठन: आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अब नए सिरे से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रदेश कार्यकारिणी पर गाज: जल्द ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) की वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भी भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *