NSUI ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका,मांगा इस्तीफा - rashtrmat.com

NSUI ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका,मांगा इस्तीफा

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। शहर के काली पुतली चौक पर एनएसयूआई कार्यकतार्ओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में कांग्रेस के बड़े विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध से भी जुड़ा बताया गया। एनएसयूआई कार्यकतार्ओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में  सड़क पर उतरे

एनएसयूआई का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर उठाई जा रही आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। कार्यकतार्ओं ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में भी वे सड़क पर उतरे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के चलते बालाघाट में पुतला दहन नहीं हो सका और प्रदर्शन कर रहे कार्यकतार्ओं को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *