कार्तिक-यामी को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस अवॉर्ड - rashtrmat.com

कार्तिक-यामी को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस अवॉर्ड

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला, जबकि बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ को दिया गया। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- दिल्ली से बाहर सेरेमनी का मकसद टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक पहुंचना है। इस पर विवाद करना ठीक नहीं।

National Film Awards 2026 Live: 72nd National Film Awards Ceremony Winners and Latest Updates

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड

72वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के केवडिया में वंदेमातरम गाकर शुरू हुई। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को हो गई थी। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवॉर्ड दिए।हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य धर ने अवॉर्ड प्राप्त किया।

रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर रणदीप की पत्नी यह पल कैमरे में कैद करती नजर आईं।कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसी श्रेणी में मलयालम फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ममूटी को अवॉर्ड दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *