जहां टिफिन बॉक्स की होती थी जांच, वहां पहुंचा तमंचा,स्कूल में कत्ल - rashtrmat.com

जहां टिफिन बॉक्स की होती थी जांच, वहां पहुंचा तमंचा,स्कूल में कत्ल

राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/लखीमपुर खीरी(ब्यूरो)। लखीमपुर खीरी में चिल्ड्रेस एकेडमी विद्यालय परिसर में दिन दहाड़े गोलीकांड ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। शिक्षिका निशात फातिमा के साथ रिश्ते में खटास आई तो सऊद ने जीवन समाप्त करने का प्लान बना डाला। बात करने के बहाने शिक्षिका को अपने साथ पहली मंजिल तक ले गया। वहां सीनियर यूकेजी कक्षा से पहले कुछ देर दोनों ने बात की। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अचानक उसने तमंचे से गोली मार दी।
स्कूल की सुरक्षा पर अब सवाल
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि जहां पर बिना मर्जी के टिफिन अंदर नहीं ले जा सकते थे वहां सऊद तमंचा लेकर पहुंच गया। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे स्कूल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Murder and suicide at school UP Saud already hatched conspiracy Fatima also honored with Best Teacher Award
खुद को मार ली गोली
अभिभावकों ने बताया कि वह जब भी स्कूल जाते हैं तो उनके साथ कोई न कोई स्कूल का स्टाफ भी रहता है, लेकिन सऊद को अकेले स्कूल परिसर में दाखिल होने की छूट मिली तो वह पहली मंजिल तक पहुंच गया। शिक्षिका को बाहर लाकर बात की। स्कूल स्टाफ को इस बात का बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि वह उसे गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर लेगा।

Murder and suicide at school UP Saud already hatched conspiracy Fatima also honored with Best Teacher Award

सोशल नेटवर्क से हटा दें
सोमवार का दिन चुना और छुट्टी होने से पहले ही वह परिसर में सऊद ने निशात फातिमा की हत्या और खुद की आत्महत्या की कहानी मानो पहले से ही गढ़ रखी थी। घटना को अंजाम देने के लिए वह स्कूल में दाखिल हो गया। घटना को अंजाम देने से चंद मिनट पहले ही सऊद ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस डालकर लिखा कि यदि मेरी अचानक मृत्यु हो जाती है, तो कृपया मेरे चित्र अपने फोन और सोशल नेटवर्क से हटा दें।

Murder and suicide at school UP Saud already hatched conspiracy Fatima also honored with Best Teacher Award

अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ करें

मेरे संदेशों को डिलीट कर दें और मेरे फेसबुक खाते की रिपोर्ट कर दें। इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, कोई भी स्थायी नहीं है। हम इस दुनिया में आए हैं, इसलिए हमें इस दुनिया को छोड़ना ही होगा। मौत के बाद मेरी तस्वीरें न देखें और न ही पोस्ट करें। मेरे लिए दुआ करें, इंशा अल्लाह इससे मुझे मदद मिलेगी। अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ करें।

Murder and suicide at school UP Saud already hatched conspiracy Fatima also honored with Best Teacher Award

फिर तमंचा निकालकर मार दी गोली
शिक्षिका निशात फातिमा के साथ रिश्ते में खटास आई तो सऊद ने जीवन समाप्त करने का प्लान बना डाला। करीब 11 बजे वह स्कूल कैंपस में दाखिल हुआ और बात करने के बहाने शिक्षिका को अपने साथ पहली मंजिल तक ले गया। वहां सीनियर यूकेजी कक्षा से पहले कुछ देर दोनों ने बात की। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अचानक उसने तमंचे से गोली मार दी।

Murder and suicide at school UP Saud already hatched conspiracy Fatima also honored with Best Teacher Award

 स्कूल में पढ़ाने पहुंची थी फातिमा
पिता इलियास पर बढ़ते पारिवारिक बोझ को देखकर निशात फातिमा ने स्कूल में पढ़ाने की ठान ली। शिक्षा में पारंगत फातिमा का चयन करीब एक साल पहले चिल्ड्रेस एकेडमी में हुआ। इसके बाद से वह बच्चों को पढ़ा रही थी।

Murder and suicide at school UP Saud already hatched conspiracy Fatima also honored with Best Teacher Award

बेस्ट टीचर अवार्ड मिला था  
बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन की ओर से हर साल बेस्ट टीचर अवार्ड दिया जाता है। इस बार की बेस्ट टीचर के रूप में निशात फातिमा को चुना गया था। इस बात की जानकारी होने के बाद फातिमा के परिजन भी काफी खुश थे। वहीं, स्कूल स्टाफ की ओर से लगातार बधाइयां भी मिल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *