राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। एक मूक बधिर के साथ सरे आम न्यू बस स्टैंड में जो जुल्म देखने को मिला। उसे देखकर यही कहना पड़ेगा कि डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के रीवा में गुंडे तालिबान बन गए हैं। ऐसा जुल्म सिर्फ डिप्टी सीएम के रीवा में होना अब आम बात हो गयी है। पता नहीं पुलिस जुल्म ढाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करेगी या नहीं।

ऐसा जुल्म उसके साथ भी होना चाहिए
न्यू बस स्टैंड के कंडक्टर ने एक मूक बधिर के साथ इतनी बेहरमी से पेश आया कि वीडियो देखने के बाद किसी का भी मन यही कहेगा कि मूक बधिर के साथ जिस तरह जुल्म किया है,इसके साथ भी एक बार वैसा ही होना चाहिए। तब इसे पता चलेगा कि जुल्म होता क्या। वीडियो देखकर कोई भी कहेगा कि यह वीडियो तालीबानियों का है।

बड़ी बेरहमी से बाल खींचता रहा
बस कंडक्टर ने उसका हाथ पकड़कर ऐसे घसीटते हुए कुछ देर तक ले गया माना निर्जिव चीज को ले जा रहा है। एक व्यक्ति ने उसका बाल पकड़कर ऐसा खींचता रहा मानो मूक बधिर को दर्द ही नहीं होता।तमाशा देखने वालों में एक ने कहा इतना मत मारो मर जाएगा। लेकिन भीड़ में किसी ने भी बस कंडेक्टर का हाथ नहीं पकड़ा। जो उसका बाल पकड़कर खींच रहा था उसे जरा भी दया नहीं आई।

आरोप गले नहीं उतरता
कुछ लोगों ने कहा कि ये क्या किया है। बस कंडक्टर ने कहा कि इसने मार दिया है। खून बह रहा है। लेकिन क्यों मार दिया यह नहीं बताया।उसका अरोप गले नहीं उतरा किसी के भी। बाद में उसका पैर हाथ पकड़ कर पुलिस थाना ले गये।
किसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी
हैरानी वाली बात है कि बस कंडक्टर पुलिस वाले से कह रहा है इसे एक थप्पड़ तक नहीं मारा। वो मूक बधिर दर्द के मारे कराह रहा था। पानी मंगाया गया और पुलिस वाले ने उसे पिलाया।सवाल यह है कि पुलिस अब किसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उस कंडक्टर के खिलाफ जिसने उसके साथ इतनी बेरहमी से पेश आया या फिर बस कंडक्टर के कहने पर उस मूकबधिर के खिलाफ। कायदे वीडियो को देखकर उस बस कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।