दीवाली की रात 13 मौत,कटनी में मां और तीन बच्चों से सहित 6 मौत - rashtrmat.com

दीवाली की रात 13 मौत,कटनी में मां और तीन बच्चों से सहित 6 मौत

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/कटनी/सिवनी(ब्यूरो)।मध्य प्रदेश में दीपावली की रात 3 परिवारों के घर में मातम बनकर आई।कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में मकानों में लगी आग में जलने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं 4 पुरुष और 4 बच्चे हैं।बरही में तीन मंजिला मकान में लगी आग से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 महीने का मासूम, दो बच्चियां, उनकी मां और दादा.दादी शामिल हैं।

बुजुर्ग की दम घुटने से मौत

सिवनी में सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से 6 लोगों की जान चली गई। दोनों जगह कुछ लोग किसी तरह बाहर निकलकर बचने में कामयाब रहे। दोनों जगहों पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।वहीं, उज्जैन में दो मंजिला मकान के नीचे बनी दो दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। इस दौरान 107 साल के बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई।

 हादसे में 6 लोगों की मौत

सिवनी जिले के छपारा में दीपावली की रात एक सराफा व्यापारी के मकान में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।घटना के समय मकान में परिवार के कुल 10 सदस्य मौजूद थे। इनमें से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 6 की जान चली गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। सिवनी एसपी कृष्ण लाल चंदानी के मुताबिक, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मौके पर बिजली के तार बुरी तरह जले हुए मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

आग तीन मंजिला इमारत में फैल गई

कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्राकरी दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तीन मंजिला इमारत में फैल गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।मृतकों में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम और परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें 14 साल की आर्या, 6 साल की अन्वी और दो महीने का मासूम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *