चार फायर किया,घनश्याम को दो गोली लगी,वीडियो बनाने वाला बच गया - rashtrmat.com

चार फायर किया,घनश्याम को दो गोली लगी,वीडियो बनाने वाला बच गया

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। सतना जिले के नागौद निवासी घनश्याम कुशवाहा कहता रहा कि प्रिंस गोली मत चला,गोली लग जाएगी। पहले प्रिंस उसे धकमाता रहा।एक गोली चली मगर वो चूक गया। इस पर घनश्याम ने कहा वीडियो बना। प्रिंस भी दबंगयी से कहा बना वीडियो। और वह गोली चला दिया। पहली गोली का निशाना चूक गया। दूसरी और तीसरी घनश्याम कुशवाहा के दोनों जांघ में लगी। और एक गोली वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को मारी गयी। लेकिन वह बच गया। घनश्याम का कुशवाहा का उपचार संजय गांधी अस्पताल में किया जा रह है। पैसे के विवाद में घनश्याम कुशवाहा पर प्रिंस ने गोली मारी।

चिकित्सालय में भर्ती कराया गया
सोशल मीडिया पर गोलीकांड का एक वीडियो रीवा का बताकर प्रसारित किया जा रहा था। दावा किया जा रहा था कि रीवा में मामूली विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर गोलीबारी कर दी। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही घटना रीवा की नहीं, बल्कि सतना जिले के नागौद की निकली। हालांकि, गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया
Fमामले में प्रिंस यादव और अभिलाष लोधी के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। इसके अगले दिन सुबह विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया और गोलियां चल गईं।
चार राउंड फायरिंग की
घनश्याम कुशवाहा के मुताबिक, आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की। इसमें दो गोलियां उनकी दोनों जांघों में लगीं। एक गोली वीडियो बना रहे व्यक्ति को निशाना बनाकर चलाई गई, लेकिन उसे नहीं लगी। घायल घनश्याम का रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *