नशे में पोते ने दादा को लाठी से मारकर ली जान,दादी घायल अस्पताल में भर्ती - rashtrmat.com

नशे में पोते ने दादा को लाठी से मारकर ली जान,दादी घायल अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)। रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम चैर शुक्लान टोला में शुक्रवार को घरेलू विवाद के दौरान शराब के नशे में शिवम कोल ने अपनी दादी चंद्रकली कोल के साथ गाली.गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर उसके दादा नंदलाल कोल पहुंचे। उसने लाठी से ताबड़तोड़ उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। संजय गांधी अस्पताल रीवा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।जबकि चंद्रकली कोल भी घायल हुई हैं।
नशे में दादा और दादी को मारा
पुलिस के मुताबिक शिवम कोल नशे की हालत में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका चंद्रकली कोल से विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बीच.बचाव करने पहुंचे नन्दलाल कोल पर उसने कई लाठी मारी।जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान दम तोड़ा
पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान नन्दलाल कोल ने दम तोड़ दिया।
आरोपी को जेल भेजा गया
थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवम कोल को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *