राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर राहुल गांधी की आज इडिया गठबंधन के साथ बैठक हुई। मगर इस बैठक में डीएमके और आप के नेता नहीं आए। वहीं इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में 2 अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक देश भर में प्रदर्शन किये जाएंगे।खड़गे ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ आम लोग, युवा, INDIA गठबंधन, NGO और एकता और लोकतंत्र के लिए काम करने वाले संगठनों को जुटाया जाएगा।

ज्ञानेश कुमार को हटाने देशभर में मार्च
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियां 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेंगी।6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक बैठक में लिया गया।

संसद में प्रस्ताव लाया जाए
1. CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जाए। 2. वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को सार्वजनिक किया जाए। नाम हटाने से पहले वोटर को नोटिस और अपील का मौका मिले। 3. EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।बैठक के बाद खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।

- राहुल गांधी: BJP, अमित शाह, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। हम एक गठबंधन हैं और देश में बड़ा बदलाव लाएंगे।
- ममता बनर्जी: बीजेपी ने वोट चोरी करके बंगाल में लूट की, एमपी, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ में जीते। ज्ञानेश कुमार चोर-डाकू हैं।
- तेजस्वी यादव: फॉर्म 6 में बदलाव विपक्ष के दबाव में हुआ है। यह हमारी पहली जीत है।
- संजय राउत: मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन चल रहा है। हम उसकी तैयारियों में व्यस्त हैं।