पटना में ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग, मार्च के दौरान हंगामा - rashtrmat.com

पटना में ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग, मार्च के दौरान हंगामा

 राष्ट्रमत न्यूज,पटना(ब्यूरो)।  राजधानी पटना में सोमवार को भाकपा माले, एआईवाईएफ, एआईएसएफ, एआईएसए समेत विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्च निकाला। गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से शुरू हुआ यह मार्च राजभवन की ओर बढ़ रहा था। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने यूसीसी बिल के विरोध में भी नारेबाजी की। इसके साथ ही टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन लेने का मुद्दा भी उठाया गया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी करते नजर आए।

Protest in Patna Demanding Resignation of Gyanesh Kumar Demonstrators Break Barricades Scuffle with Police

पुलिस के साथ धक्कामुक्की
जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान भाकपा माले के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। देखते ही देखते कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *