मृत महिला को योजनाओं का मिल रहा लाभ,जीवित को मृत बता दिया - rashtrmat.com

मृत महिला को योजनाओं का मिल रहा लाभ,जीवित को मृत बता दिया

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जनसुनवाई में वारासिवनी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पदमपुर के मेखराम ठकरेले अपनी माता का राशन कार्ड से नाम काट देने संबंधी शिकायत लेकर आये थे। मेखराम ने बताया कि उसकी माता जीवित हैं,इसके बावजूद पंचायत द्वारा उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है।
मृत महिला को योजनाओं का लाभ
शिकायत में यह भी बताया गया कि पंचायत क्षेत्र में समान नाम की एक अन्य महिला की मृत्यु होने के बावजूद उसका नाम योजनाओं में दर्ज है और लाभ उसके परिवार को मिल रहा है। पीड़ित परिवार ने कलाबाई ठकरेले का नाम पुनः राशन कार्ड में जोड़ने, पेंशन चालू कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में उप संचालक सामाजिक न्याय को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
मृत्यु प्रमाण पत्र में गलत नाम
जनसुनवाई में ग्राम खामघाट की निवासी तामेश्वरी बिसेन अपने पति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर शासन से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की मांग लेकर आयी थीं। तामेश्वरी ने बताया कि उसका दूसरा विवाह अशोक बिसेन से हुआ था और तब से लेकर वह अशोक बिसेन के साथ दाम्पत्य जीवन का निर्वहन कर रही है। लेकिन 03 सितम्बर 2025 कों उसके पति की कुएँ में गैस रिसाव होने के कारण मृत्यु हो गयी है। पति के मृत्यु प्रमाण पत्र पर उसके नाम के स्थान पर पहली पत्नी रीता बिसेन का नाम दर्ज किया गया है। उसके पति नें उसके नाम से कृषि यन्त्र, ट्रैक्टर, पिकअप, मोटर साइकिल के लिए ऋण लिया था। जिसकी वसूली के लिए बैंक व फाइनेंस कंपनी तामेश्वरी को परेशानी कर रही है। जबकि पति की मृत्यु के पश्चात मिलने वाली सहायता राशि पहली पत्नी को मिल रही है। इस पेचीदे प्रकरण में कलेक्टर नें एसडीएम वारासिवनी कों आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *