नहर में युवक का शव मिला,परिजनों को हत्या की आशंका - rashtrmat.com

नहर में युवक का शव मिला,परिजनों को हत्या की आशंका

राष्ट्रमत न्यूज रीवा (ब्यूरो)। रीवा जिले के सगरा इलाके में मंगलवार को 26 वर्षीय बृजेश पांडे उर्फ मोहित का शव नहर में मिला। मृतक सोमवार रात से लापता था। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।
नहर में शव मिला
मृतक बृजेश पांडे रीवा के पाण्डे टोला सगरा का निवासी था। परिजनों के अनुसार बृजेश सोमवार की रात से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थी।मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नहर में एक युवक का शव देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।शव निकलने के बाद भीड़ लग गयी।
पुलिस को PM रिपोर्ट का इंतजार
परिजनों का अरोप है कि मृतिक की हत्या कर उसे नहर में फेक दिया गया है ताकि जुर्म पर पर्दा डालने के लिए। ताकि लोगों को लगे कि नहर में डूब गया। वहीं परिजनों ने एक व्यक्ति पर रंजिश का आरोप भी लगाया है।वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मृतक की मौत कैसे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *