*पर्यटन स्थलों पर शीघ्र ही सुरक्षा
समितियों का गठन होगा
*वेंकट भवन में 27 को मनाया
जायेगा विश्व पर्यटन दिवस
राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। देश के विभिन्न पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों के साथ ही जंगल, पहाड़ एवं पिकनिक स्थलों पर हो रही विभिन्न घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण एवं पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल ने कहा कि आज विश्व के कई देशों की अर्थ व्यवस्था वहाँ के बेहतर पर्यटन के कारण सुधरती जा रही रही है। भारत में भी पूर्वोत्तर एवं दक्षिण राज्यों में प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलो के कारण व्यवसाय बढ़ा है। लेकिन मध्यभारत में सुरक्षा के अभाव में स्थितियां बिगड़ती जा रही है।

सुरक्षा समितियों का गठन किया जायेगा
डॉ येंगल ने कहा कि पर्यटन विकास के लिए अत्यावश्यक है स्वच्छता एवं सुरक्षा। उन्होंने कहा कि रीवा संभाग में प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से इस क्षेत्र के पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों से जुड़ें गाँवो के जागरूक नागरिकों को जोड़कर शीघ्र ही सुरक्षा समितियों का गठन किया जायेगा।

यहाँ पर्यटन की अकूत संभावनाएं
आगामी 27 सितंबर को मनाये जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस के पूर्व आयोजित बैठक में वरिष्ठ क्रिकेटर मनोज सिंह, डॉ संजय मिश्रा, जयदीप सिंह, डॉ दिलीप शुक्ला, संजय सिंह, दीपक शर्मा, अनलपाल सिंह, अशोक सिंह गहरवार, रूबी द्विवेदी, नैन्सी विश्वकर्मा, शिवानी तिवारी, डॉ वरुण शुक्ला, राजीव खरे, इंजी अमित पीड़िहा, वीर बहादुर सिंह, सैयद जैदी, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण एवं पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल ने कहा कि विंध्यक्षेत्र प्राकृतिक, पर्यटन, पुरातात्विक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है और यहाँ पर्यटन की अकूत संभावनाएं है। देश व विश्वव्यापी प्रचार के साथ स्वच्छता एवं सुरक्षा बेहतर करके हम इस क्षेत्र को आर्थिक दृष्टि और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।