राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के सावरी घाट में बुधवार को डूबे 22 वर्षीय युवक प्रवीण…
Category: मध्य प्रदेश
वॉटर कूलर के पास छिपा जहरीला सांप CRPF हेड कांस्टेबल को डसा
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले में तैनात सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल पूनमचंद्र धनकरे को जहरीला डांडेकर सर्प ने डस लिया है। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे को महत्वपूर्ण बताया है। घटना मंगलवार रात की है। सूचना मिलने पर सीएसपी सहित सीआरपीएफ और पुलिस बल के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

दाहिने पैर में काट लिया
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल पूनमचंद्र धनकरे बिठली कैंप में पदस्थ हैं। मंगलवार रात भोजन करने के बाद वे वॉटर कूलर से पानी लेने गए थे। इसी दौरान वॉटर कूलर के पास छिपे एक डांडेकर सर्प ने उनके दाहिने पैर में काट लिया।सर्प के काटने के तुरंत बाद, हेड कांस्टेबल ने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। सीआरपीएफ जवान को सर्पदंश के इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
सर्प का जहर नाग से भी अधिक घातक
अस्पताल पहुंचते ही पूनमचंद्र धनकरे का इलाज शुरू कर दिया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकित राणा ने बताया कि मरीज को एंटी-स्नेक वैक्सीन के साथ आवश्यक दवाएं दी गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।डॉ. राणा ने बताया कि डांडेकर प्रजाति के सर्प का जहर नाग से भी अधिक घातक होता है। इसमें न्यूरोटॉक्सिक वेनम होता है, जिससे शरीर लकवाग्रस्त हो सकता है और सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। इसी कारण सर्पदंश के बाद के 48 घंटे मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
ग्रामीण अब दूषित झिरिया का पानी नहीं पियेंगे,मिली राहत
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।आदिवासी बहुल ग्राम सुकलदंड में हैंण्ड पंप बिगड़ जाने से ग्रामीण महिलाएं,बुजुर्ग और बच्चे दूषित…
गिरीबाला और समर्थ को सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल
राष्ट्रमत न्यूज,जबलपुर(ब्यूरो)। सीबीआई की विशेष अदालत ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास…
मुस्लिम संगठन ने कहा,गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट में मुस्लिम जागृति मंच ने देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए गाय…
जंगल में पानी नहीं,भूख प्यास और गर्मी से तेंदुए की मौत
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। ग्राम पंचेरा स्थित वन क्षेत्र में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। वन…
बालाघाट नपा के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर,कलेक्टर दर पर मांगा वेतन
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।नगरपालिका के सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल…
बढ़ी तेल की कीमतों का विरोध वाहनों को धक्का मारकर किया
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में बहुजन मुक्ति पार्टी ने तीन चरणों में प्रदर्शन किया।अंतिम चरण में…
जीतू पटवारी दो कौड़ी का अध्यक्ष,CM यादव,हम प्रदर्शन नहीं करेंगे-जीतू
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। प्रदेश में कोई चुनाव नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कांग्रेस के…
बालाघाट में सात घंटे बिजली गुल रही,बिजली विभाग के सारे दावे फेल
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में 7…