*घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।जिले के लांजी क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव के विष्णुटोला प्राथमिक शाला में पांचवी कक्षा में अध्ययनरत छात्र कृष्णा घोरमारे की शिक्षक ने बेदम पिटाई कर दी। गणित का एक सवाल हल नहीं करने पर शिक्षक ने छात्र की पीट पर जमकर छड़ी बरसाई। छात्र को गंभीर चोटों आई, जिसके बाद छात्र को सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया है। छात्र के पीठ पर गंभीर चोट देखकर परिजनों का आक्रोश फूटा और उन्होंने अस्पताल के जरिये थाने मे सुचना पंहुचाई है।

शिक्षक ने छड़ी से पिटाई की
छात्र कृष्णा घोरमारे ने बताया कि उसके द्वारा गणित का एक सवाल हल नहीं किया गया था, जिसके बाद शिक्षक रूपचंद खरे ने उसकी छड़ी से पिटाई की। स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्र, घर पहुंचा तो दादी ने पोते की पीठ पर मारपीट के निशान देखे। जब छात्र से परिजनों ने चोट के बारे मे पूछा तो छात्र रोने लगा और रोते-रोते बताया कि स्कूल शिक्षक ने उसे मारा है। फिलहाल छात्र कृष्णा घोरमारे का अस्पताल मे उपचार चल रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस जाँच की बाते भी सामने आ रही है।