राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट/बैहर(ब्यूरो)। बैहर विधानसभा क्षेत्र के बैगा एवं अन्य आदिवासी बहुल दूरस्थ ग्रामों में बच्चों की मृत्यु , स्वास्थ्य सुविधाओं , कुपोषण , उपचार व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विधायक संजय उइके ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से विस्तृत श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।

सहायता राशि से वंचित है
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक संजय उइके ने कहा है कि उनके पास उपलब्ध क्षेत्रीय जानकारी एवं प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विगत लगभग पांच माह की अवधि में बैहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में परिवार अभी तक सहायता राशि से वंचित बताए जा रहे हैं।

परिवार का सहायता राशि दी जाए
विधायक ने कहा कि अधिकांश प्रभावित परिवार अत्यंत गरीब तथा दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में निवास करते हैं। अपने बच्चों को खोने के बाद इन परिवारों को शासन की सहायता की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि पिछले पांच माह में मृत 43 ग्रामवार एवं परिवारवार सूची तैयार कराई जाए,सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

मृत्यु का कारण सार्वजनिक हो
विधायक संजय उइके ने मांग की है कि बैहर एवं , उनके स्वास्थ्य , कुपोषण , उपचार व्यवस्था तथा सोजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति पर सरकार विस्तृत श्वेतपत्र जारी करे। बैगा बच्चों की गांववार एवं आयुवार मृत्यु संख्या , प्रत्येक मृत्यु का मेडिकल अथवा आधिकारिक कारण , कितने बच्चे कुपोषित पाए गए तथा मृत्यु से पहले बच्चों का , इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।इसके साथ ही संबंधित गांवों से स्वास्थ्य , एंबुलेंस , मोबाइल मेडिकल यूनिट , मेडिकल कैंप तथा आंगनवाड़ी एवं पोषण योजनाओं की स्थिति का भी तथ्यात्मक विवरण सामने आना चाहिए।