आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, शोएब ढेबर को जमानत मिली - rashtrmat.com

आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, शोएब ढेबर को जमानत मिली

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। रायपुर में इस समय लारेंस विश्वनाई गैंग के नाम पर फोन से धमकी देकर पैसा मांगने का कारोबार चल रहा है। कुछ दिन पहले एजाज ढेबर से पचास करोड़ रुपए मांगे थे। अब कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देकर 25 करोड़ रुपए मांगे गए। इस मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जमानत मिल गई है। इसके अलावा बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी थाने बुलाया गया था। इसलिए कि उसने आरोपी का फोन करने के लिए हाट स्पाट दिया था।

25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी

तेलीबांधा थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद इस मामले में 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इससे पहले पुलिस ने जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी होटल में सिक्योरिटी गार्ड है।आरोप है कि उससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा को फोन करवाया गया था। 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। आरोप है कि इंटरनेट कॉल करने के लिए शोएब ढेबर ने हॉटस्पॉट दिया था।

ढेबर को हिरासत में लिया था

दरअसल, पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से व्हाट्सऐप ट्रेस कर जांजगीर-चांपा निवासी युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया। ऐसे में रायपुर पुलिस ने शनिवार रात शोएब ढेबर को हिरासत में लिया था।

क्या शोएब ढेबर की कोई भूमिका थी

जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने होटल के 3 कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने की साजिश में क्या शोएब ढेबर की कोई भूमिका थी। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *