पटाखा दुकानदार सुरक्षा के मापदंडों का पालन करेंःकलेक्टर - rashtrmat.com

पटाखा दुकानदार सुरक्षा के मापदंडों का पालन करेंःकलेक्टर

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर-एसपी ने बुधवार को बालाघाट के बैहर बायपास रोड स्थित थोक पटाखा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया तथा पटाखों के सुरक्षित भंडारण और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दीपावली से पहले पटाखों के स्टॉक जांच करती प्रशासनिक टीम।

लाइसेंस और स्टॉक की जानकारी ली

कलेक्टर आदित्य सिंह प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित पटाखा एंड पटाखा और विजय वाधवानी की पटाखा दुकानों पर पहुंचे। टीम ने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की वैधता, पटाखों के स्टॉक, भंडारण क्षमता और निर्धारित सीमा के अनुसार पटाखे रखने की अनुमति की जांच की। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति भी देखी।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं

कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें। पटाखों के भंडारण और विक्रय के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दुकानों में अग्निशामक यंत्र, पानी और रेत से भरी बाल्टियां पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशामक यंत्रों की वैधता और उनकी कार्यशील स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि आपात स्थिति में तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। कलेक्टर ने दुकानों में रेत से भरी बाल्टियां, पानी तथा अग्निशामक यंत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *