खड्डा टोल प्लाजा में मैनेजर से मारपीट, चेन-नकदी छीनकर फरार - rashtrmat.com

खड्डा टोल प्लाजा में मैनेजर से मारपीट, चेन-नकदी छीनकर फरार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिले के खड्डा टोल प्लाजा में मैनेजर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन चारपहिया वाहनों में सवार होकर पहुंचे लोगों ने टोल प्लाजा के मैनेजर के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद टोल प्लाजा में हड़कंप मच गया।इस दौरान चेन और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना सोमवार रात की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह  सामने आया है।
15-20 की संख्या में थे लड़के
टोल प्लाजा के सहायक मैनेजर दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि ब्लेक कलर की स्कार्पियों के पीछे एक सफेद कलर की स्कार्पियों थी। उसमें से 15-20 लोग उतरे और मेरे साथ मार पीट करने लगे।दोनों स्कर्पियों में भारी संख्या में लड़के थे। उनका क्या इरादा यह मैं नहीं समझ पाया। टोल प्लाजा में एक लड़का ड्यूटि पर था उसके साथ भी मारपीट किये। मेरे जेब में पैसा था उसे छीन लिये और गले में एक चेन पहना था उसे भी खींच कर ले गए।

मारपीट की वजह अज्ञात
जो वीडियो सामाने आया है उमसें साफ दिख रहा है कि किस तरह लड़के स्कर्पियों से उतरे और मारपीट करने लगे। लेकिन मारपीट की वजह क्या है अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दीपेन्द्र की बातों में कितनी सच्चाई है यह पुलिस जांच के बाद पता चलेगा।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई
मैनेजर के साथ मारपीट करने के अलावा आरोपियों पर चेन और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *