राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र के दुआरी गांव में जमीन विवाद को लेकर सरदार पटेल नाम का युवक नाराज होकर सोमवार को टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसकी जमीन पर किसी ने गुमटी रख ली है।शिकायत का निराकरण नहीं होने से नाराज होकर वह करीब 80 फीट ऊंचे टावर पर करीब 40 फीट चढ़ गया। वह वहां से कूदने की धमकी दे रहा था।उसे नीचे उतारने में पुलिस को पसीना आ गया।।

नाराज होकर टावर पर चढ़ा
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। ऊंचाई पर चढ़ने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ था।बहुत उंचे चढ़ गया था। इसलिए उसके गिरने का अंदेशा था।गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर एक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को समझा कर नीचे उतारने की कोशिश की गयी।
गुमटी को हटाया जाए
जमीन से जुड़ा मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अगली पेशी 27 अक्टूबर को निर्धारित है। युवक की मांग थी कि उसकी जमीन पर रखी गई गुमटी को हटा कर मामले का निराकरण किया जाए। पुलिस के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।