राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई, बालाघाट की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं।शुजालपुर, जिला शाजापुर में 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई की तीन छात्राएं प्रतीक्षा धुर्वे, प्राची एवं निशा धुर्वे भाग ले रही हैं। छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व किया है।
वॉलीबॉल में चार छात्राएं करेंगी प्रतिनिधित्व-
विदिशा में 6 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई की चार प्रतिभावान छात्राएं मोनिका मरकाम, अनुराधा धुर्वे, आरती एवं आंचल बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उल्लेखनीय है कि कन्या शिक्षा परिसर गोंगलई की चार छात्राएं गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय एवं बालाघाट जिले का गौरव बढ़ा चुकी हैं।