पाण्डुतला टोल प्लाजा लूट कांड के पांच आरोपी गिरफ्तार,सात फरार - rashtrmat.com

पाण्डुतला टोल प्लाजा लूट कांड के पांच आरोपी गिरफ्तार,सात फरार

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। पाण्डुतला टोल प्लाजा में ओवरलोड चार्ज को लेकर ट्रक चालकों ने कर्मचारियों से विवाद किया। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ पाण्डुतला टोल प्लाजा पहुंचे और तोड़ फोड़ की।टोल प्लाजा में जो राशि थी उसे लूट कर फरार हो गए है।यह घटना 19 सितम्बर की है। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों की पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया,जबकि सात आरोपी फरार हैं।पुलिस नेआरोपियों के पास से 98 हजार रुपए, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।


मास्क लगाए थे आरोपी
पाण्डुतला टोल प्लाजा के मैनेजर वरूण प्रताप सिंह ने थाना गढी मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुकेश सैय्याम, रंजीत साहू, सुदर्शन धुर्वे और संतोष धुर्वे ने अपने ओवर लोड दो ट्रकों को लेकर टोल प्लाजा पर पहुँचे। जहां ट्रकों का ओवरलोड चार्ज को लेकर आरोपियों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों से विवाद और गालीगलौच की। पूरा पेमेंट दिये बगैर ट्रकों को टोल से आगे निकाल लिया। रात करीब 11 बजे रंजीत साहू अपने 11 अन्य साथियों के साथ टोल प्लाजा लौटा। सभी ने चेहरे पर मास्क पहन रखे थे और हाथों में लाठी.डंडे लिए थे। आते ही आरोपियों ने टोल बूथों पर जमकर तोड़फोड़ की। काँच, कम्प्यूटर सिस्टम, कैमरे और टोल प्लाजा की बुलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बूथ में रखे 113400 रुपए नगद राशि और 2 मोबाइल फोन भी लूट कर फरार हो गए।


आरोपियों की गिरफ्तारी हुई
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पुलिस ने टोल प्लाजा और आस पास के सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की शिनाख्त की। उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारियां की। गठित पुलिस टीम ने घटना के मुख्य साजिश कर्ता रंजीत साहू को राजनांदगांव छत्तीसगढ़द्ध से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि पाण्डूतला टोल पर ट्रक पर ओवरलोड चार्ज लगाए जाने को लेकर टोल कर्मचारियों से विवाद किए और अधूरा भुगतान करके वहां से चले गए। इसके बाद आरोपी ट्रक चालक रंजीत साहू और संतोष धुर्वे ने अपने करीब 11 साथियों को इकट्ठा कर टोल प्लाजा में तोड़फोड़ और लूट की साजिश रची।
आरोपियों के पास नकदी बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी रंजीत साहू निवासी अहमदपुर थाना बम्हनी, गणेश साहू निवासी चैरंगा बिछिया, मुकेश सैय्याम निवासी चारटोलाए अजय कोकडिया निवासी सारसडोली बिछिया और सुदर्शन धुर्वे निवासी परिया बिछियाद्ध हैं। घटना के अन्य फरार सात आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 98000 रुपए नगद तथा 2 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया गया है।