ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या का षडयंत्र किया,जेल जाएंगे-इंजी.शर्मा - rashtrmat.com

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या का षडयंत्र किया,जेल जाएंगे-इंजी.शर्मा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाए जाने के लिए सिरमौर चैराहे में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया। सिरमौर चैराहे से कलेक्ट्रेड तक मार्च किया।

मोदी-अमित की कठपुतली हैं ज्ञानेश

इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन के मुख्य अतिथि रामलखन सिंह पटेल जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी ने कहा कि  संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मतदान के मौलिक अधिकार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया गया है। श्री पटेल ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कठपुतली बनकर कार्य कर रहे हैं।

 ज्ञानेश को जेल जाना पड़ेगा

जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण अध्यक्ष इंजी राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों के 10 माह मे उनके निर्णयों की 14 बार समीक्षा हेतु शिकायत दर्ज कराई गई। किन्तु उनकी शिकायतों को अनदेखा किया। और मनमाने तरीके से एसआईआर को जटिल बना दिया।मतदाता सूची में नाम जोड़ने के फार्म 6 में संशोधन का अधिकार केन्द्र सरकार को है।फिर ज्ञानेश कुमार उसमें संशोधन करते रहे।उनके धांधली की जांच होनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या का षडयंत्र किया है। देश द्रोह का काम किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त को देर सबेर जेल जाना ही पड़ेगा।

RSS के आदेश पर देश चल रहा

कांग्रेसजनों की विशाल उपस्थिति पर आभार प्रकट करते हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राज्यस्भा सदस्य राजमणि पटेल ने कहा कि आज पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के आनुसांगिक संगठन आरएसएस के आदेश पर देश का प्रशासन चल रहा है, कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला संगठन महासचिव एड. रवि तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, जिला, ब्लॉक, नगर, मण्डलम, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभाग के समस्त पदाधिकारी तथा जिले के समस्त कांग्रेसजन हजारों की तादाद मे उपस्थित होकर सिरमौर चौराहा से जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक विरोध मार्च निकाल कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव  किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *