युवक को थप्पड़ मारते दिखे प्रवेश वर्मा, आप ने शेयर किया वीडियो - rashtrmat.com

युवक को थप्पड़ मारते दिखे प्रवेश वर्मा, आप ने शेयर किया वीडियो

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री   एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार पर सवाल पूछ रहे एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है।

इसी दौरान एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाते हुए प्रवेश वर्मा के सामने गया तो मंत्री ने उसका हाथ नीचे करते हुए थप्पड़ मार दिया।

सस्पेंड कर देना चाहिए

इस बीच उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड और मौजूद साथियों ने युवक को दूर हटाया।वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला पुलिस के सामने ही हुआ। उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।युवक ने कहा कि उसने शिकायत दर्ज करा दी है। मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी। भाजपा को भी उन पर एक्शन लेना चाहिए, सस्पेंड कर देना चाहिए।

सड़क बनाई वो उखाड़ कर दिखा दी

तिलक नगर की घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रवेश वर्मा और विधायक जनरैल सिंह के बीच बहस होती दिख रही है। जनरैल तारकोल से बनी सड़क के टुकड़े दिखाते हुए प्रवेश से कह रहे हैं- आपने जो सड़क बनाई वो उखाड़ कर दिखा दी।

आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने सड़क उखाड़ कर प्रवेश वर्मा को दिखाई और उनसे इसे बनाने में हुए भ्रष्टाचार के बारे में बताया।

युवक को थप्पड़ मार देते हैं

इस पर प्रवेश ने कहा- गलत नहीं बोलना है, आप 15 साल में नहीं बना पाए। जवाब में जनरैल ने कहा- आप बना दो लेकिन ऐसी मत बनाओ जो 15 घंटे न चले।इसके बाद मंत्री वर्मा वहां से चले गए। जनरैल उनकी गाड़ी तक पीछे-पीछे जाते हैं, वहीं प्रवेश वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार देते हैं।

 प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करो

वीडियो को रीपोस्ट करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की है कि मंत्री प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने X पोस्ट में बताया है कि वह सोमवार को घटनास्थल पर जाएंगे।

विधायक बोले- मंत्री जी आपा खो बैठे
स्थानीय ‘आप’ विधायक ने भी घटना की निंदा करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के मंत्री सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन घोटालों के उजागर होने से अपना आपा खो बैठे और वीडियो बना रहे उनके साथी के साथ गुंडागर्दी पर उतर आए। इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद से राजधानी का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है और सोमवार को इस पर और तीखे सियासी हंगामे के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *