राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/ मथुरा(ब्यूरो)। मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक उर्फ रसिक दुलारीशरण महाराज (25) के गऊ कृपाकुंज आश्रम की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। दीपक के कमरे से खून से सना ग्राइंडर और कटा हुआ अंग यह दर्शा रहा है कि इस ग्राइंडर से ही प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया है। कमरे में दीपक के अलावा कोई नहीं था।

रसिक दुलारी छत पर टहले, फिर लगाई छलांग
रसिक दुलारी वाराह घाट इलाके की 4 मंजिला गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में 3 महीने से रहते थे। बिल्डिंग प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट केली कुंज की है। इसमें प्रेमानंदजी के आश्रम से जुड़े 50 से ज्यादा शिष्य और सेवादार रहते हैं। यह बिल्डिंग प्रेमानंद के पुराने केली कुंज आश्रम से 500 मीटर दूर है।पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब रसिक दुलारी शरण इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर गए। कुछ देर वहां बैठे और फिर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आश्रम पहुंचकर छानबीन की
